बजट 2023: 3 मार्च को आएगा छत्तीसगढ़ का अब तक सबसे बड़ा बजट, 24 मार्च तक चलेगा सत्र…

रायपुर।। Budget 2023 : केन्द्र सरकार के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार भी अपना बजट पेश करने रही है। इसे अब तक का प्रदेश का सबसे बड़ा बजट होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। बजट सत्र 1 मार्च से शुरू होगा। वहीं 3 मार्च को बजट पेश किया जाएगा। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोजित बजट सत्र के दौरान 14 बैठकें प्रस्तावि हैं। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार एक लाख 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट करने जा रहे हैं। जो संभवत: अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है।

Budget 2023 : यह बजट प्रदेश के लिए कई मायनों में खास होने की उम्मीद है। क्योंकि हाल में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार जो बजट पेश करेगी। उसे विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पेश करेगी। ज्यादा से ज्यादा जनता को साधने का प्रयास बजट के माध्यम से कर सकती है।

यह चुनावी बजट जितनी राज्य सरकार के महत्वपूर्ण है। उतना ही महत्वपूर्ण प्रदेश की जनता के लिए भी है। जनता भी इस बजट से आश की टकटकी लगाए बैठी है। इस बजट में शायद कुछ हो ।

Budget 2023 : आपको बता दें कि एक मार्च को सत्र की शुरूआत राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण से होना है। वहीं दो मार्च को सरकार आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। तीन मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का वार्षिक बजट पेश करेंगे।

Leave a Reply