सड़क हादसा ब्रेकिंग: रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत…

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह-सुबह यहां एक बस खाई में गिरने से करीब 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रायगढ़ एसपी ने बताया, यह हादसा खपोली इलाके में हुआ। बस के खाई में गिर जाने से कम कम 12 लोगों की मौत हुई है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

मुम्बई पुणे ओल्ड हाईवे पर भीषण दुर्घटना की खबर है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के खोपोली इलाके में शिंगरोबा मन्दिर के पीछे हाईवे से जा रही एक निजी बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे। रायगढ़ के एसपी ने जानकारी दी है कि खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से अबतक 12 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है। दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम मौजूद है। निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक बस 150 फीट की गहरी खाई में गिर गई है। बस को क्रेन में रस्सी बांध कर बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस, डॉक्टर्स की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य मे जुटी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक 22 / 23 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, बचाव कार्य जारी है। बस में गोरेगाव इलाके के एक संस्था से जुड़े लोग बैठे थे जो पुणे में एक कार्यक्रम के लिए गए थे और पुणे से वापस लौट रहे थे।

गोरेगांव (मुंबई) से बाजी प्रभु वादक ग्रुप ( झांझ टीम) एक निजी बस से पुणे में कार्यक्रम खत्म कर गोरेगांव जा रहे थे। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा इसी वक्त हुआ। बस पुणे से मुंबई जा रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। अब तक 25 घायल यात्रियों को निकाल लिया गया है। बस में फंसे यात्रियों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। बताया जा रहा है कि अभी भी 15 से 20 यात्री घाटी में फंसे हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी मिली है कि इस बस में कुल 40 से 45 यात्री सवार थे।

Screenshot 2023 04 15 12 26 53 06 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 console corptech

एडिशनल एसपी अतुल ने कहा कि मृतक और घायलों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस की एक टीम और एक ट्रेकर का समूह फिलहाल बचाव अभियान में लगा हुआ है। खोपोली शहर मुंबई से लगभग 70 किमी दूर स्थित है। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक निजी बस के खाई में गिरने से हुए भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply