CG में दिनदहाड़े बुजुर्ग की हत्या: खून से लथपथ मिला शव, जानिए क्या है पूरा मामला…

बलौदाबाजार।। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। वो नदी की तरफ गया था। वहां से लौटने के दौरान ही किसी ने बुजुर्ग पर डंडे या पत्थर से हमला किया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों को खून से लथपथ उसका शव मिला है। मामला गिधौरी थाना क्षेत्र का है। हसुवा बलौदा निवासी फागूराम पटेल (60) रोज की तरह रविवार सुबह भी नदी गया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। उधर, जब सुबह 10 बजे के आस-पास लोग नदी की तरफ जा रहे थे। वहीं पर उन्होंने एक खेत के पास बुजुर्ग का शव देखा। उसके शव के पास में एक गमछे में हरी सब्जियां भी पड़ी थीं।

ऐसे में माना जा रहा है कि बुजुर्ग नदी से वापस लौट रहा था। तभी किसी ने उस पर हमला किया है। बुजुर्ग के सिर पर और हाथ पर गंभीर चोट के निशान हैं। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों ने बुजुर्ग की पत्नी और पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया था। वहीं शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी हत्या की ही पुष्टि हुई है। बताया गया है कि फागूराम गांव में पत्नी के साथ ही रहता था। घर का खर्चा चलाने के लिए वह खेती किसानी करता था। फागूराम के बच्चे कहीं बाहर काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply