CG ब्रेकिंग: आचार संहिता के दौरान 400 करोड़ की राशि हुई जारी, पूर्व CM रमन सिंह ने अफसरों को दी चेतावनी, “…जो अफसर छग को खरोच-खरोच कर लूटने में लगे…”

रायपुर।। … ये तो तय है कि भाजपा सरकार बनते ही कई अधिकारियों पर गाज गिरेगी। मुख्यमंत्री बनने से पहले ही अधिकारियों को जिस तरह से चेतावनी मिल रही है, उससे ब्यूरोक्रेसी सकते में है। अधिकारियों पर सबसे ज्यादा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह साध रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के जिस तरह से तेवर है, उससे कई लोग ये मानने लगे हैं, कि तमाम अगर-मगर के बावजूद कहीं रमन सिंह ही फिर से मुख्यमंत्री तो नहीं बनने जा रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों रमन सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को चेताया था कि बैक डेट से फाइलों में साइन करना बंद करें। अब एक बार फिर उन्होंने अधिकारियों को लेकर X पर लिखा है।

जल जीवन मिशन से जुड़े दो पत्र को ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सवाल उठाया है कि आचार संहिता लागू होने के बाद आखिर किस तरह से 400 करोड़ की राशि जारी की गयी। दरअसल पीएचई विभाग की तरफ से जल जीवन मिशन के लिए प्रदेश के 28 जिलों केलिए कवरेज मद से 400 करोड़ की राशि जारी की गयी है। 3 दिसंबर को मतगणना हुई, 4 दिसंबर तक आचार संहिता प्रभावी था, लेकिन पीएचई विभाग की तरफ से 4 दिसंबर को ही 400 करोड़ की राशि जारी की गयी। मुख्यमंत्री ने आचार संहिता के दौरान 400 करोड़ की जारी हुई राशि को लेकर सवाल उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने X पर लिखा है…

प्रदेश में आचार संहिता के दौरान पीएचई विभाग द्वारा ₹400 करोड़ की राशि किस प्रकार जारी की जा सकती है? विधानसभा चुनाव के परिणाम उपरांत भी जो अधिकारी छत्तीसगढ़ को खरोंच- खरोंच कर लूटने में लगे हुए हैं और अपनी मनमर्जी चला रहे हैं वो सभी यह याद रखें कि अब कुशासन का दौर नहीं बल्कि जनता की सरकार है।

GA6U7wubAAA7IT9 console corptech

GA6U8VibwAAyKhn 722x1024 1 console corptech

Leave a Reply