पूर्व विधायक का फुटा गुस्सा… जिसके कारण सत्ता चलीं गईं उसके ऊपर कार्यवाही नहीं – बृहस्पत सिंह…

रायपुर।। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही कांग्रेस पार्टी में रार कि शुरूआत हो चुकी है कल रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास ने अपना इस्तीफा दिया वहीं बृहस्पत सिंह एवं विनय जायसवाल को पार्टी ने 06 साल के लिए निष्कासित कर दिया। निष्कासित होने के बाद पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ. विनय जयसवाल पूर्व विधायकों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे. पूर्व विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।

पार्टी से निष्कासित होने पर पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी के इस एक्शन को सामांत शाही जैसी कार्रवाई बताया है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि हम पर इसलिए कार्रवाई हुई है क्योंकि हम आदिवासी है और विनय जायसवाल पिछड़ा वर्ग के हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि ग़लत कर रहे हैं उसमें कार्रवाई नहीं हो रही है जो बता रहा है उस पे कार्यवाही की जा रही है। कैबिनेट मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? TS सिंहदेव जिनके कारण कांग्रेस सत्ता से चली गयी उन पर कार्रवाई क्यों ने किया गया ? सैलजा जो उनके क्रिया कलापों को ढकने के काम करती रही, उनको सपोर्ट करते रही, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि हम पर इसलिए कार्रवाई हुई है क्योंकि हम आदिवासी है और विनय जायसवाल पिछड़ा वर्ग के हैं. जो ग़लत कर रहे हैं उसमें कार्रवाई नहीं हो रही है जो बता रहा है उसपे कार्रवाई की जा रही है।

कैबिनेट मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? TS सिंहदेव जिनके कारण कांग्रेस सत्ता से चली गयी उन पर कार्रवाई क्यों ने किया गया ? सैलजा जो उनके क्रिया कलापों को ढकने के काम करती रही, उनको सपोर्ट करते रही, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई ?

गौरतलब है कि कल कांग्रेस पार्टी ने राज्य के दो पूर्व विधायक विनय जायसवाल एवं बृहस्पत सिंह को पार्टी से 06 साल के लिए निष्कासित कर लिए हैं। बृहस्पत सिंह लगातार लगातार टी एस सिंह देव बाबा एवं कुमारी शैलजा पर चुनाव हारने का लगातार आरोप लगा रहे हैं।

वहीं जानकारी के मुताबिक टी एस सिंह देव नें कहा कि चुनाव में जनादेश मिलता है मुझे जो जनादेश मिला उसे मैं स्वीकार करता हूं, हार जीत अपनी जगह है मैं चुनाव हारने के बाद भी जनता का कार्य करने में कोई कमी नहीं करूंगा। जनादेश का मैंने स्वीकार किया जो भी मेरे ऊपर टिपा टिप्पणी करगें उसका जवाब वह स्वयं देंगे।

Leave a Reply