CG NEWS: साय कैबिनेट से दो मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी! बस्तर की महिला नेता को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी…

रायपुर।। छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उपचुनाव के बाद अब माना जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार हो सकता है। हालांकि कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अब माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। हालांकि की सूत्रों का दावा है कि राज्य में सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं होगा बल्कि यह कैबिनेट का फेरबदल होगा। सूत्रों के अनुसार, विष्णुदेव साय की कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है और क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

सूत्रों के विष्णुदेव साय की कैबिनेट में जातिगत संतुलन है लेकिन क्षेत्रीय समीकरण को भी ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। इस फेरबदल में दो कैबिनेट मिनिस्टर बाहर हो सकते हैं। विष्णुदेव साय की कैबिनेट में अभी दो मंत्रियों की जगह खाली है। माना जा रहा है कि विस्तार में चार मंत्री शपथ ले सकते हैं जिस कारण से दो मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। जिन मंत्रियों को बाहर किया जाएगा इन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बस्तर से महिला नेता को मिल सकता है मौका

क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए सरकार बस्तर रीजन से एक और मंत्री बना सकती है। बस्तर से एक महिला नेता के मंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं। ये महिला नेता संगठन में भी कई अहम पदों पर रह चुकी हैं। मौजूदा समय में विधायक हैं और संगठन की पसंद बताई जा रही हैं। ऐसे में बस्तर से एक महिला नेता के मंत्री बनने की अटकल है। अभी बस्तर रीजन से केवल एक मंत्री है।

छत्तीसगढ़ सरकार में सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं बल्कि फेरबदल होने की संभावना है। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए मौजूदा कैबिनेट से दो मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में प्रतिनिधित्व बढ़ने की संभावना है। स्थानीय निकाय चुनाव को देखते हुए भी कैबिनेट विस्तार को जल्द ही बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व सहमति दे सकता है।

सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा मंत्री

सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट में अभी सरगुजा संभाग से सबसे ज्यादा मंत्री हैं। कैबिनेट में सीएम विष्णुदेव साय समेत इस इलाके से चार मंत्री हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

बिलासपुर में भी तीन मंत्री

विष्णुदेव साय की कैबिनेट में बिलासपुर संभाग से तीन मंत्री हैं। इसके अवाला बिलासपुर सांसद तोखन साहू केंद्र सरकार में मंत्री हैं। क्षेत्रीय समीकरण को साधने के लिए इस इलाके से एक मंत्री को बाहर कर किसी नए चेहरे को जगह मिल सकती है।

बस्तर से एक मंत्री

विष्णुदेव साय की कैबिनेट में राजधानी रायपुर से कोई नेता कैबिनेट मंत्री नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। सरकार के गठन के समय बृजमोहन अग्रवाल को कैबिनेट में शामिल किया गया था लेकिन अब वह सांसद हैं और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, बस्तर से केवल केदार कश्यप मंत्री हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *