टीएस सिंहदेव वायरल वीडियो: क्या टीएस सिंहदेव ने अयोध्या विवाद के फैसले पर उठाये सवाल?.. BJP ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया Video, आप भी सुनें…

रायपुर।। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में टीएस सिंहदेव अयोध्या मामले पर आये फैसले के बारें में बोलते हुए नजर आ रहे है। इस कथित वीडियो में टीएस सिंहदेव ने अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए सुने जा सकते है।

वीडियो में टीएस सिंहदेव कह रहे है कि

आपसी मनमुटाव को दूर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर फैसला किया था। वीडियो में सिंहदेव यह भी दावा कर रहे है कि इस निर्णय पर किसी भी जज ने हस्ताक्षर नहीं किये थे। हालांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि IBC24 नहीं करती है। दूसरी तरफ भाजपा का दावा हैं कि, ‘कांग्रेस की एक बार फिर हिन्दू विरोधी मानसिकता सामने आई है।’ आप भी सुने बीजेपी की तरफ से पोस्ट किया गया यह वीडियो।

Leave a Reply