AMBIKAPUR :बेरहमी से की पत्नी की हत्या.. पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

लखनपुर।।लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में शराब के नशे में पति राजकुमार पावले ने पत्नी शांति पावले की चाकू से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपित गांव में ही था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब के नशे में घरेलू विवाद को हत्या की वजह बताई जा रही है।

जमगला में आरोपित राजकुमार पावले 51 वर्ष और पत्नी शांति पावले 45 वर्ष अक्सर शराब का सेवन करते थे। इन दोनों के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद भी होता था। शुक्रवार की रात पति-पत्नी दोनों घर पर ही बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।

नशे में दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ा कि शराब की नशे में आरोपित पति ने पत्नी के सीने पर चाकू से जोरदार वार कर दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। चाकू के प्राणघातक हमले से पत्नी वहीं ढेर हो गई। रात में ही पड़ोसियों को घटना की जानकारी लग गई थी, उन्होंने मृतका के दामाद को फोन कर सूचना दी थी।

अंबिकापुर से लगे अजिरमा में रहने वाला दामाद रात में ही ससुराल पहुंच गया था। तब तक सास की मौत हो चुकी थी। लखनपुर पुलिस शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची। घर के भीतर लाश पड़ी थी। चाकू से हमले का सिर्फ एक ही निशान था। आरोपित पति कहीं फरार भी नहीं हुआ था उसे हत्या के आरोप पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबर है कि रात में महिला के घायल होने की सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंची थी लेकिन उसकी मौत हो जाने के कारण एंबुलेंस वापस लौट गई थी। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेशचंद्र मिंज के साथ आरक्षक दिलखुश लकड़ा, शेषनाथ सिंह, समर बहादुर सिंह सक्रिय रहे।

Leave a Reply