AMBIKAPUR.पंचायत सचिव संघ ने अंबिकापुर में पदस्थ वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री सुरेश कश्यप जी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई

अम्बिकापुर।।आज जनपद पंचायत अंबिकापुर में पदस्थ वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री सुरेश कश्यप जी को पंचायत सचिव संघ अंबिकापुर द्वारा उनके सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरगवां के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की गई वह श्री कश्यप जी को साल श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

जिसमें पंचायत सचिव संघ अंबिकापुर के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू व जनपद सचिव कुश प्रजापति व जिला सचिव श्री सुनील विश्वास जी तथा जनपद अम्बिकापुर के वरिष्ठ करारोपण अधिकारी माइकल एक्का, अन्थोनी खेश, विक्रम सिंह व वरिष्ठ सचिव साथी मोती कुमार यादव, शकील खान, रति केरकेट्टा, प्रेमसाय राजवाड़े, महेंद्र राजवाड़े, रवि, तुलसी, श्रीमती श्वेता कुशवाहा, अंजना उपाध्याय, इराकान्ति व अन्य सचिव साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply