AMBIKAPUR : लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन पर साढ़े आठ लाख रुपये की चालानी कार्यवाही…

अम्बिकापुर।।कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार  प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में  निगरानी दल द्वारा  शहर का  भ्रमण कर नियमों के अनुपालन का जायजा लिया जा रहा है।

नगर निगम अम्बिकापुर के प्रमुख चैक-चैराहों तथा मार्गों पर लोगों के बेवजह बाहर निकलने की पड़ताल की जा रही है। प्रतिबन्धात्मक आदेश में दी गई अनुमति के बिना बाहर निकलने  वालों  पर माह फरवरी से अब तक  4 हजार 29 लोगों से  8 लाख 60 हजार 680 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
   

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने 13 अप्रैल प्रातः 6 बजे से पूरे जिले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किया गया है। नियमों का पालन कराने जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी डटे हुए हैं। निगरानी दलों द्वारा कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

Leave a Reply