बसपन का प्यार वाले सहदेव का एक्सीडेंट :CM बघेल ने जाना हाल, पढ़े कैसे हुवा हादसा…

बॉलीवुड।। सिंगर बादशाह के साथ ‘बसपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनका इलाज डिमरापाल के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. टिंकू सिंह ने बताया कि सहदेव की स्थिति फिलहाल ठीक है। वह अभी होश में है और परिवार वालों से बात भी कर रहे हैं। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर कर दिया गया।

IMG 20211229 074856 console corptech

सहदेव का हाल जानने के लिए सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार और SP सुनील शर्मा भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।

सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

कलेक्टर ने खुद ली जानकारी

सहदेव अपने परिवार वालों के साथ बाइक में बैठकर कहीं जा रहा था। बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव लास्ट में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था, इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं। सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर भी कर दिया गया है। जगदलपुर के कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि जल्द ही इसे उपचार मिल सके।

IMG 20211229 074829 console corptech

बादशाह ने बात करके दिया मदद का भरोसा

रैपर बादशाह को भी घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।

CM ने बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने केनिर्देश दिए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम शबरी नगर में सड़क मेंहादसे में घायल सुकमा के गायक सहदेव दिरदो को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दुर्घटना पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने भी दुख जताया और फोन पर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

बचपन को ‘बसपन’ कहने के मासूम अंदाज के कारण हुआ हिट

IMG 20211229 074800 console corptech

सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को ‘बसपन’ कहता है। उसका यह भोला और मासूम अंदाज ही पब्लिक को बेहद भा गया था। कई नामी सेलिब्रेटिज ने सहदेव के मूल वीडियो को शेयर किया था। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उसके साथ इस गाने का रिमिक्स तैयार किया था।

Leave a Reply