BIG BREAKING :अब इस जिले में भी लॉकडाउन का विस्तृत आदेश हुआ जारी….जानिये कब से कब तक रहेगा बंद…

बिलासपुर।। बिलासपुर में लॉकडाउन का आदेश जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में बिलासपुर भी शामिल था। कोरोना की खतरनाक रफ्तार को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है।

14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से बिलासपुर में लॉकडाउन लगेगा, 21 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। मतलब 22 अप्रैल से ही गतिविधियां शुरू हो पायेगी।

कलेक्टर ने इस दौरान बिलासपुर जिले की सभी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल दुकान को संचालित करने की इजाजत होगी। पेट्रोल पंपों से भी शासकीय कार्यों, इमरजेंसी ड्यूटी, परीक्षार्थी, आवश्यक सेवाओं और मीडियाकर्मियों को आई कार्ड दिखाने पर ही पेट्रोल मिलेगा।

शहरी सीमा से बाहर ऑटो मोबाइल की दुकानें, ऑटो पार्ट्स, गैरेज, पंक्चर की दुकानें संचालित होगी। वहीं नगरीय निकाय सीमा के बाहर ढाबा-रेस्टोरेंट भी खुल सकेंगे, लेकिन वो सिर्फ होम डिलिवरी या टेक अवे के लिए ही होगा।

पढ़िए आदेश कॉपी..

20210411 1714456028472497441611030 console corptech

Leave a Reply