BIG NEWS :छत्तीसगढ़ में आज से शराब की होम डिलीवरी..ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर..जानें समय.. पढ़िए पूरी खबर…

 

रायपुर।। प्रदेश में आज से शराब की होम डिलीवरी होगी। आबकारी विभाग ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। जिसके तहत तय समय में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होगी। आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर अपने अनुसार समय में कमी या ​वृद्धि कर सकते हैं।

मदिरा प्रेमियों को शराब ऑर्डर करने के दौरान ही पहले पेमेंट करना होगा। आबकारी विभाग ने शराब की होम डिलीवरी के लिए पहले पेमेंट लेने अनिवार्य किया है। बाद दिए गए विकल्प के अनुसार आप शराब मंगवा सकते हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए जिला कलेक्टरों ने समीक्षा के बाद लॉकडाउन लगाया। इस दौरान शराब दुकानों को बंद कर दिया था। 8 अप्रैल से शराब दुकानें बंद है।

वहीं अब होम डिलीवरी के जरिए शराब मदिरा प्रेमियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी होगी। मामलू होगा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई थी।

ऑनलाइन ऑर्डर के लिए इस लिंक पर क्लिक करना होगा… 👇👇

https://csmcl.in/

Leave a Reply