BIG NEWS : इस जिले में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर कलेक्टर ने दिया बयान.. जानिए क्या कहा?

धमतरी।।धमतरी कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने जिले में लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जिले में 12 अप्रैल से लॉकडाउन 5 माई तक बंद के आदेश दिए गए थे, जिससे 6 माई से समय सीमा के अनुसार खोलने की भी संभावनाएं है।

उन्होंने आगे बताया कि लॉकडाउन हमेशा के लिए नहीं लगाया जा सकता है अगर अभी लॉकडाउन किया जाता है तो आगे चल के इससे खोलना ही पड़ेगा। लॉकडाउन में गरीब वर्ग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कर भी रहे हैं।

उत्पादन, सप्लाई,परिवहन बंद होने से अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ता है,जिससे रोजमर्रा की चीजों में असर पड़ता है। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि ये लॉकडाउन इसी तरह आगे भी बढ़ सकता है या फिर कड़ी शर्तो के साथ खुल भी सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि औसतन 25 से 30 परसेंट संक्रमित व्यक्ति मिल रहे हैं जो कि बहुत ज्यादा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि 6 माई से लॉकडाउन खत्म किया जाता है कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाता है।

Leave a Reply