बड़ी खबर सरगुजा संभाग: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मेडियम स्कूल के 3 शिक्षक व 37 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप…

बैकुंठपुर।। चिरमिरी में 2 दिन के भीतर 44 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीएवी व ऑफिसर्स कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मेडियम स्कूल चिरमिरी के प्राचार्य, 2 शिक्षक सहित 40 बच्चे शामिल हैं। पॉजिटिव बच्चों की संख्या 37 बताई जा रही है। एक साथ इतनी संख्या में स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों के पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सभी शिक्षकों, स्टाफ, प्राचार्य व बच्चों को होम आइसोलेट कर इलाज की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। नगर निगम चिरमिरी (Nagar Nigam Chirimiri) में वार्ड क्रमांक 34 अहिल्या वार्ड एसइसीएल ऑफिसर कॉलोनी गोदरीपारा और वार्ड क्रमांक 24 डीएवी स्कूल कॉलोनी बरतुंगा में 2-2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मामले में निगम आयुक्त के प्रस्ताव पर दोनों क्षेत्र को 14 दिन (17 जनवरी तक) के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इस अवधि में प्रतिबंधित क्षेत्र में सामान्य रूप से आवाजाही पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा। प्रभारी तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव को कंटेनमेंट जोन प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि चिरमिरी में सोमवार को १० सहित जिले में कुल 52 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। जिससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 52 पहुंच गई है। मेडिकल टीम कोरोना पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेट कर इलाज कर रही है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के 40 शिक्षक-छात्र कोरोना पॉजिटिव

मंगलवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चिरमिरी के 37 शिक्षक व छात्र पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी स्कूल के 3 शिक्षक सोमवार को पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद इनकी जांच शुरु की गई। इसमें 37 और पॉजिटिव मिले। इससे कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें प्राचार्य के अलावा 2 शिक्षक व 37 बच्चे शामिल हैं।

Leave a Reply