बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी किया ‘जवाद’ चक्रवात से जुड़ी कुछ जानकारी…

 

रायपुर।। छत्तीसगढ़ में ‘जवाद’ चक्रवात(jawad cyclone) नाम का खतरा टलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के सूचना के मुताबिक बताया है, बंगाल(bangal) की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान कमजोर होता जा रहा है। यह अब पुरी के पास गहरे अवदाब के रूप में प्रवेश करेगा। उसके बाद कमजोर होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर चला जाएगा। प्रदेश से दूर होने की वजह से इस तंत्र का असर प्रदेश के मौसम पर होने की संभावना लगभग कम हो गई है।

रायपुर के मौसम विज्ञान केंद्र(meteorological center) के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, जवाद चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में 16.4 डिग्री उत्तर और 84.8 डिग्री पूर्व में स्थित है। यह तूफान, 5 दिसंबर की दोपहर को उत्तर- उत्तर पूर्व दिशा में ओडिशा तट की ओर लगभग “पुरी’ के पास एक गहरे अवदाब के रुप में पहुंचेगा। इसके बाद यह लगातार कमजोर होता जाएगा। संभावना जताई जा रही है, यह लगातार कमजोर होते हुए उत्तर- उत्तर पूर्व की ओर ओडिशा तट से पश्चिम बंगाल तट की ओर आगे बढ़ेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, इस तंत्र के छत्तीसगढ़ से दूर हो जाने के कारण इसका असर 5 दिसंबर के मौसम पर नहीं रहेगा। छत्तीसगढ़ में 5 दिसंबर का मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना नहीं है। तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन 6 दिसंबर से प्रदेश के न्यूनतम तापमान मे गिरावट की संभावना बन रही है।

Leave a Reply