BREAKING कोरोना :कांग्रेस नेता का निधन.. पार्टी में शोक की लहर..कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में थे भर्ती..

बिलासपुर।।एकदुखद खबर सामने आ रही है। शहर के कांग्रेस नेता बसंत शर्मा का कोरोना से आज तड़के निधन हो गया। अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें आज सुबह दिल का दौरा पड़ा, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

कांग्रेस के वरिष्ठ एवं ऊर्जावान नेता बसंत शर्मा को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अपोलो अस्पताल में पिछले हफ्ते भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। वे कई बार पार्षद रहे। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वे बिलासपुर के प्रतिष्ठित डीएलएस कॉलेज के चेयरमैन भी थे। कुछ महीने पहले कोरोना से उनके DSP भाई की मौत हो गई थी।

बसंत शर्मा के असामयिक निधन से लोग हैरान है। बसंत शहर के काफी लोकप्रिय नेता थे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का भी फोन आया था। मुख्यमंत्री ने उनके उपचार को लेकर निर्देश भी दिया था।

Leave a Reply