BREAKING CG :इस पुलिस मुख्यालय में पदस्थ DSP की कोरोना से मौत…

रायपुर।। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच आज एक और पुलिस अफसर की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक DSP आदित्य हीराधर का इलाज बिलासपुर के सिम्स में चल रहा था। आदित्य हीराधर अभी रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे।

बताया जा रहा है, कि करीब 20 दिन पहले वो कोरोना पॉजेटिव हुए थे। पहले उनका घर पर ही इलाज चला, लेकिन बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अचानक उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक आदित्य हीराधर पहले EOW में पदस्थ थे, लेकिन कुछ महीने पहले ही ईओडब्ल्यू से उनकी सेवा पीएचक्यू को वापस कर दी गयी थी। फिलहाल आदित्य पुलिस मुख्यालय में सीआईडी में डीएसपी थे, लॉकडाउन के दौरान वो बिलासपुर गये हुए थे।

Leave a Reply