जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंजा कवर्धा, 2 किमी लंबी शोभा यात्रा निकली,108 फीट ऊंचे खंभे पर फहराई धर्म ध्वजा…

छत्तीसगढ़।। कवर्धा में शुक्रवार को 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा फहराई गई। जिले में हुई हिंसा के करीब 2 महीने बाद यह धर्म ध्वजा वहीं फहराई गई है, जहां से झंडा उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इससे पहले शहर में भगवा ध्वज लिए करीब 2 किमी लंबी शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा इलाका जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि अब वातावरण बदल रहा है।

दरअसल, झंडे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद जब हालात सुधरे तो साधु-संन्यासियों ने शहर में 108 फीट ऊंची धर्म ध्वजा फहराने का निर्णय लिया। इसको लेकर श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास ने तैयारी शुरू कर दी थी। शुक्रवार को तय समय पर राम जानकी मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। इस यात्रा में हजारों की संख्या में हिंदू धर्मावलंबी शामिल हुए। शोभा यात्रा राजमहल चौक होते हुए वीर स्तंभ चौक और वहां से लोहारा नाका चौक पहुंची।

patrika dharm dhwaja 1452934183 835x547 console corptech

कर्मा चौक और फिर परशुराम चौक पर फहराया झंडा

वहां से यात्रा कर्मा चौक पहुंची और वहां पहला झंडा फहराया गया। प्रशासन की ओर से तय जगह परशुराम चौक पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 108 फीट ऊंचे खंभे पर धर्म ध्वजा लहराई गई। इसके बाद साधु-संत और सभी लोग पीजी कॉलेज मैदान में होने वाली धर्म सभा के लिए निकल गए। फिलहाल उसका आयोजन कुछ देर बाद शुरू होगा। इसमें आचार्य, सहित 13 अखाड़ों के महा मंडलेश्वर व श्री महंत भी पहुंचे हुए हैं।

IMG 20211210 182211 console corptech

बहुसंख्यक आबादी को प्रताड़ित किया जा रहा

शंकराचार्य के प्रतिनिधि दंडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि जो घटना हुई, वह सिर्फ ध्वज को उतारकर, फेंककर किए जाने से नहीं है। करीब डेढ़-दो साल से कवर्धा और उसके आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ग विशेष को बढ़ावा दिया जा रहा है। बहुसंख्यक आबादी को प्रताड़ित किया जा रहा है। एक दिन में कोई चीज विस्फोट नहीं करती। धीरे-धीरे जब बढ़ता है तो विस्फोट होता है। यह घटना इसी का परिणाम है।

IMG 20211210 182314 console corptech

दोषियों को बचाया, निर्दोष को जेल में डाला

स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद ने कहा कि घटना के बाद दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें बचाया गया और निर्दोषों को जेल में डाला गया। लंबे समय ये लोग कैसे जेल में रहेंगे, इसका प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि कानून का राज होने के कारण वह बाहर हैं। सुखचैन यादव आज भी जेल में है। जबकि वीडियो साफ कह रहा है कि उसने रक्षा के लिए प्रयास किया। उसे सम्मानित किया जाना चाहिए, पर उसे जेल में डाला गया है।

IMG 20211210 182335 console corptech

झंडे के अपमान से लोगों का मन उद्वेलित था

उन्होंने कहा कि झंडे के अपमान से लोगों का मन उद्वेलित है, इसलिए पताका फहराने का निर्णय लिया गया। इसमें राजनीति की जा रही है। यहां की जनता के साथ छल किया जा रहा है। जब से स्थानीय विधायक और मंत्री बने हैं, तभी से कुछ लोगों का मन बढ़ा हुआ है। समुदाय विशेष के गुंडों का मन बढ़ा हुआ है। उन्हें यही शह दे रहे हैं। अगर माफी नामा प्रकाशित करा देते तो ज्यादा खुशी होती। झंडा फहराने का निर्णय लिया तब इनमें से कोई शामिल नहीं था।

12 1357978212 mahakumbh 6 37ew9q2r17ja8z9czfbishgu55ou2bdmhx63xypl48yyjrnvk console corptech

108 गांवों में धर्म ध्वजा फहराकर हुई शुरुआत

श्री शंकराचार्य जन कल्याण न्यास की ओर से इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई थी। एक दिन पहले गुरुवार से ही इसकी शुरुआत हो गई। जिले के 108 गांवों में एक साथ, एक ही समय पर धर्म ध्वजा फहराई गई। राम-जानकी मंदिर में संतों व महामंडलेश्वरों ने ध्वज की विधिवत पूजा की। इसके बाद 108 गाड़ियों में संतों को रवाना किया गया। इस अवसर पर धर्म ध्वज बाइक रैली भी निकाली गई, जो सिंगल चौक तक संतों की अगुवाई करती रही।

Leave a Reply