धड़ से अलग कर दी क्रेशर मालिक की गर्दन, मुआवजा नहीं बढ़ाने पर कर दी हत्या…

रायगढ़।। में शनिवार सुबह कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर स्टोन क्रेशर मालिक की हत्या कर दी गई। उनका शव उनके ही क्रेशर में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि खेत में स्टोन माइंस की धूल जाने और मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर उनकी हत्या की गई है। वारदात के बाद से आरोपी भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसे दोपहर में जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

IMG 20220108 192349 console corptech

जानकारी के मुताबिक, खरसिया टाउन निवासी राजेश अग्रवाल (57) का पानी पाखर में पत्थर की खदान और स्टोन क्रेशर है। वह रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी डस्टर कार से खदान पहुंचे थे। गाड़ी से उतरते ही किसी ने पीछे से धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक गले और चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

IMG 20220108 192435 console corptech

थाना प्रभारी सुमतराम साहू ने बताया कि राजेश की खदान के बगल में ही धोबी राम महुआर का खेत है। क्रेशर से स्टोन डस्ट जाने के कारण खेत में फसल नहीं हो पाती थी और पूरा खेत बर्बाद हो चुका था। इसके चलते राजेश हर महीने धोबी राम को 15 हजार रुपए मुआवजा देता था। अब धोबी राम उससे रुपए कम होने की बात कहते हुए मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहा था। इसे लेकर पिछले महीने दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसी के चलते राजेश की हत्या कर दी।

IMG 20220108 192417 console corptech

पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका राजेश के साथ उसका 25 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस करीब आधे घंटे बाद मामले का खुलासा करेगी। वहीं वारदात के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने दुकानें बंद कर दी हैं।

Leave a Reply