विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर ने 05 ग्रामों को लिया गोद….

अंबिकापुर।।उन्नतभारत अभियान के तहत विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर ने पांच ग्रामों गोद लिया। वे पांच गाँव ग्राम डिगमा, मेन्ड्रा खुर्द, सरगावा, खालिबा, चठिरमा हैं। इन सभी ग्रामों में महाविद्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत चलाये जायेंगे, इस हेतु उन्नत भारत अभियान आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा पचास हज़ार का अनुदान भी दिया जायेगा |

इस दिशा में संस्था के प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे जी ने ग्राम डिगमा का दौरा किया तथा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाने व ग्राम विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरे में उनके साथ डॉ. वी. के. द्विवेदी व मोहन राव सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply