छत्तीसगढ़ में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध, प्रशासन की होगी नजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में आज यानी 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगने जा रहा है। जिसके बाद प्लास्टिक से बने सामान अब प्रदेश में बनाया या बेचा नहीं जा सकेगा। इनका इस्तेमाल भी पाबंद के दायरे में होगा।

केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल ने प्रदेश के सभी निकायों को प्रतिबंध लागू करने की सूचना दी है। सिंगल यूज प्लास्टिक के तौर पर केंद्र सरकार ने सूची में जिन 20 उत्पादों को प्रतिबंधित की श्रेणी में रखा है, उनमें ईयर बड्स, गुब्बारे, झंडे, प्लास्टिक और थर्मोकॉल की प्लेटें, कप, गिलास, चम्मच, चाकू और स्ट्रा शामिल हैं।

राज्य में इस प्रतिबंध को सभी निकायों में लागू करने का जिम्मा नगर निगम और जिला पंचायतों को सौंपा गया है। उनके साथ जिला प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम भी रहेगी। पिछले 3 दिनों से रायपुर नगर निगम द्वारा इसे लेकर सर्किट हाउस में वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। राज्य में डिस्पोजेबल बनाने वाली 10 फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं। जबकि पर्यावरण संरक्षण मंडल के अनुसार राज्य में प्लास्टिक बैग बनाने वाली फैक्ट्री नहीं हैं।

Leave a Reply