यहां कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल: कहा- भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ पांव तोड़ो यात्रा होना चाहिए, BJP युवा मोर्चा ने थाने में की शिकायत, FIR दर्ज…जानें पूरा मामला

जबलपुर।। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में कांग्रेस नेताओं के विवादित और भड़काऊ बोल का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। जबलपुर में 2 दिन पहले नियुक्त हुए कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान ऐसा बयान दिया, जिस पर खासा बवाल खड़ा हो गया है। शहपुरा पुलिस ने कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन के बयान पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल जबलपुर में आज कांग्रेस द्वारा “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” की शुरुआत की गई, जहां कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता एवं पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना और जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन भी शामिल थे। भाषण के दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन ने मंच से कहा कि भारत जोड़ो हो गया, हाथ जोड़ो हो गया और हाथ से हाथ जोड़ो भी हो गया है अगर इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होती है तो पूरे जबलपुर में आप हाथ पांव तोड़ो यात्रा होगी। भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल में हो रहा है। मामले में शहपुरा थाना प्रभारी श्यामलाल वर्मा का कहना है कि भाजपा युवा मोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल द्वारा कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष नीलेश जैन के खिलाफ जनता को गुमराह करते हुए अशब्दों का प्रयोग किया गया है जिस पर धारा 155, 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो वायरल होने और नीलेश जैन के विवादित बोल के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क गए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहपुरा थाना का घेराव कर दिया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हिंसात्मक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए नीलेश जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

WhatsApp Image 2023 01 27 at 10.45.12 AM 768x1024 1 console corptech

Leave a Reply