CG अम्बिकापुर: बीच-बचाव करने आए ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

अम्बिकापुर।। जिले के उदयपुर केदमा इलाके में एक ग्रामीण हुई हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले ग्राम केदमा निवासी पूरन सिंह अगरिया और बसंत के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हो रहा था। यह देखकर रामरतन बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी से नाराज होकर पूरन सिंह अगरिया ने फावड़े से वार कर रामरतन को घायल कर दिया। रामरतन की अस्पताल में मौत हो गई थी।

इधर वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply