भारी बारिश अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट, इन जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना…

रायपुर।। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट अनुसार, 18/08/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के धमतरी, गरियाबंद, वस्तर कोंडागाँव तथा कांकेर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट अनुसार, 18/08/2023 सुबह 08:30 से 19/08/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। येलो अलर्ट अनुसार, 18/08/2023 सुबह 08:30 से 19/08/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के दंतेवाड़ा, बस्तर, राजनांदगाँव, बालोद, दुर्ग, धमतरी तथा रायपुर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान सड़कों में फिसलन का बढ़ जाना, सड़कों पर जलजमाव के कारण प्रमुख शहरों में यातायात बाधित होने से यात्रा का समय बढ़ जाता है, भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कमी और फसलों को मामूली क्षति जैसे संभावित प्रभाव है।

Leave a Reply