सूर्य-गुरु युति 2024: गुरु और सूर्य हर लेंगे आपके सारे दुख, इन 6 राशियों के जातकों का होने जा रहा भाग्योदय…

हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का काफी महत्व होता है। ग्रहों के गोचर करने से हर राशियों के जातकों पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें समय समय पर ग्रह एक राशी से दूसरी राशी में गोचर करते है। जिसके चलते कई ऐसे योग और राजयोग बनते है जिससे व्यक्ति रातों रात मालामाल या कंगाल भी हो जाता है। फिलहाल गुरु मेष राशि में विराजमान है। इस साल अप्रैल में सूर्य भी मेष में प्रवेश करने जा रहें है। सूर्य मेष राशि में एक महीने कर रहेंगे जिससे कई राशियों के जातकों की बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे।

मालूम हो सूर्य को मान-सम्मान, ऊर्जा, सफलता, नौकरी और शक्ति का कारक माना जाता है। 14 अप्रैल को मेष राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और देवों के गुरु बृहस्पति की युति बनेगी। इसका प्रभाव 1 मई तक रहेगा। दो बड़े ग्रहों के इस मिलन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसी 6 राशियां हैं जिसपर इस युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस प्रभाव से जातकों को काफी लाभ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर ग्रहों के इस युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। इनकम भी बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर से जुड़ी खबर मिलेगी। कारोबार का विस्तार होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को भी सूर्य और गुरु की युति से लाभ होगा। कारोबार और करियर में लाभ होगा। वेतन में वृद्धि हो सकती है। जीवन में खुशहाली आएगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस युति का शुभ प्रभाव पड़ेगा। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। तरक्की के द्वार खुलेंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों के भी सूर्य और गुरु का मिलन लाभकारी सिद्ध होगा। सफलता के योग बनेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। कारोबार के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

Leave a Reply