CG Board Result 2024: खत्म हुआ लाखों छात्र- छात्राओं का इंतजार, आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे…
![CG Board Result 2024: खत्म हुआ लाखों छात्र- छात्राओं का इंतजार, आज जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे... 1 Screenshot 2024 05 09 10 41 17 01 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 console corptech](https://panchayatsamiksha.in/wp-content/uploads/2024/05/Screenshot_2024-05-09-10-41-17-01_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
रायपुर।। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे आज 12.30 बजे घोषित किए जा रहे हैं। इन दोनों ही कक्षाओं की मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। मंडल अध्यक्ष रेणु पिल्लै और सचिव पुष्पा साहू नतीजे जारी करेंगी। ये परीक्षाएं मार्च में हुई थी। और रिकार्ड समय में मूल्यांकन पूरा होने के बाद आज घोषित किए जाएंगे। ये नतीजे पिछले वर्ष से पांच दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।
ये नतीजे सीजीबीएसई के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र वहां रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। सचिव सुश्री साहू ने बताया कि प्रावीण्य सूची भी आज जारी कर दी जाएगी।