बांदा में बड़ा नाव हादसा, यमुना में 30 लोग डूबे, चार के शव मिले, 8 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में आपरेशन

बांदा में गुरुवार की दोपहर बड़ा नाव हादसा हो गया। मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 30 अधिक लोग सवार थे। चार लोग किसी तरह तैरकर निकल आए। बाकी की तलाश हो रही है।

बांदा में गुरुवार की दोपहर बड़ा नाव हादसा हो गया। मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। 8 लोग किसी तरह तैरकर निकल आए। नाव और बाकी लोगों का कोई पता नहीं चला है। उनकी तलाश में आपरेशन चल रहा है। तैर कर बचे लोगों के अनुसार नाव में सवार अन्य सभी की मौत की आशंका है।

एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए गए हैं। चार लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। योगी ने अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

बताया जा रहा है कि मर्का से फतेहपुर, प्रयागराज लोग यमुना नदी पारकर आते-जाते हैं। एकमात्र साधन नाव है। उसमें 30 से 40 सवार लोग एक बार नदी के एक ओर से दूसरी ओर ले जाए जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मर्का से नाव में 30 से अधिक लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई।

Leave a Reply