Crime ब्रेकिंग – बर्खास्त पुलिसकर्मी ने महिला का किया रेप, घर में घुसकर पीटा, शराब तस्करी का था सिपाही पर आरोप

मध्य प्रदेश //भोपाल – महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने कई बार उसके साथ शोषण किया। जब भी महिला विरोध करती, आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। हाल ही में महिला ने जब उससे पुलिस में उसकी शिकायत करने का कहा तो उसने फिर उसे पीटा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। कोरोना के दौरान शराब तस्करी के आरोप में सिपाही को टर्मिनेट किया गया था। बताया जा रहा है कि घर में घुसकर उसने महिला के साथ पहले मारपीट की, और इसके बाद उसका रेप किया। काफी लंबे समय से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहा था।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 38 साल की महिला ने कोरोना की दूसरी लहर में घर पर ही किराना की दुकान खोली थी। उसकी दुकान में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाला रिंकू टांडा आता था। दोनों की बातचीत होने लगी। और अगस्त 2021 में आरोपी ने महिला को दुकान में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। लेकिन जब महिला ने इसका विरोध किया तब आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा।

महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने कई बार उसके साथ शोषण किया। जब भी महिला विरोध करती, आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। हाल ही में महिला ने जब उससे पुलिस में उसकी शिकायत करने का कहा तो उसने फिर उसे पीटा। और इसके बाद उसका रेप भी किया। इस घटनाक्रम के बाद महिला ने यह बात अपने पति को बताई। और फिर पति के साथ महिला ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है, और पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply