यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, नग्न होकर नहाने पर लगाया बैन, सामने आई ये वजह…

नई दिल्ली।। सर्दी हो या गर्मी, लोगों को नहाना चाहिए। विदेशों में लोग स्विंग पूल में घंटों नहाते है। वहीं कुछ ऐसे टापू है जहां लोग नग्न अवस्था में घूमते है। अगर सोचिए की अगर सरकार आपके नहाने पर पाबंदी लगा दे तो क्या होगा? दरअसल, यूनाइटेड किंगडम के शहर में अब नग्न अवस्था में नहाने पर पूर्णत: पाबंदी लगा दी है। हैरोगेट टर्किश स्पा में विक्टोरियन सुविधा में अब नो – नेक्ड पॉलिसी है और प्रत्येक आगंतुक को स्विमवियर पहनना होगा।

पुलिस को अनुचित व्यवहार की एक रिपोर्ट के बाद यह निर्णय लिया गया। बीबीसी की रिपोर्ट में कहा गया कि यहां पर महिलाओं और पुरुषों दोनों को बिना कपड़ों के नहाने की छूट थी लेकिन अब स्विमवियर सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। हैरोगेट काउंसिल ने एक बयान में कहा, “तुर्की बाथ हैरोगेट में एक शिकायत के बाद निर्णय लिया गया है कि स्विमवियर अब सभी स्नान सत्रों में अनिवार्य है।

एक घटना से संबंधित शिकायत के बाद पुलिस को सूचित किया गया और वर्तमान में इसकी जांच की जा रही है। हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों के सदस्यों की देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। यह निर्णय लिया गया है कि अगली सूचना तक स्विमवियर पहना जाना चाहिए।”

नग्न होकर नहाने के पीछे की कहानी

ब्रिटेन में एक स्पा है टर्किश बाथ रोगेट, जहां लोग रिलेक्स होने के लिए पहुंचते हैं। खास बात ये है कि इस स्पा को 19वीं सदी में बनाया गया था, और इसका इस्तेमाल महारानी विक्टोरिया की पोती तक ने किया है। आपको शायद हैरानी हो लेकिन यहां लोग बिना कपड़े के नहाते थे। अब इस पॉलिसी में स्पा ने बदलाव करके बिना स्वीमवेयर के एंट्री को बैन कर दिया है। दरअसल, पुलिस को किसी ने अपने साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत की थी, जिसके बाद टर्किश बाथ को इस तरह की नीति बनानी पड़ी है।

Leave a Reply