सूरजपुर, प्रेमनगर और लटोरी के तहसीलदार बदले गए, वर्षा बंसल होंगे प्रेमनगर जनपद के नए CEO…

सूरजपुर।। सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल का ट्रांसफर आदेश जारी होते ही जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला आर्डर जारी किया हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा तबादला सूची में 4 अधिकारियों का नाम शामिल हैं।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़, डिप्टी कलेक्टर डॉ. वर्षा बंसल प्रभारी तहसीलदार सूरजपुर को जनपद पंचायत प्रेमनगर की मुख कर पालन अधिकारी की पद पर पदस्य की किया हैं। डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता प्रभारी तहसीलदार लटोरी को प्रभारी तहसीलदार सूरजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनके अलावा तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा प्रेमनगर को लटोरी तहसील का तहसीलदार बनाया गया हैं। वही, नायब तहसीलदार मीना सिंह उमेश्वरपुर के साथ साथ प्रेमनगर के प्रभारी तहसीलदार की ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं।
आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 3 जनवरी को बड़ी तादाद में IAS ऑफीसरों का तबादला सूची जारी हुआ। जिनमें सूरजपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर बनाया गया हैं। इसके बाद 4 तहसील के तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार और नायब तहसीलदारो का तबादला आदेश जारी किया हैं।