सूरजपुर न्यूज़: हमारे कार्यकर्ताओं की बात सुननी होगी नहीं तो…’, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को दी धमकी, वीडियो हुआ वायरल…

सूरजपुर।। महिला एंव बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शनिवार को सूरजपुर दौरे पर थी। वे भटगांव विधानसभा के भैयाथान इलाके में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का तीखा तेवर देखने को मिला। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मंच से ही अधिकारियों को धमकी दी है।
उन्होंने कहा कि कार्यकताओं की बात नहीं सुनी गई तो आप लोगों का क्या होगा, आप लोग समझ जाए। उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच साल पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया था। अब यह नहीं चलेगा। अगर आप लोग यह सोचते हैं की हमारी मंत्री भोली भाली हैं, तो यह आपकी गलतफहमी है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऐसे अफसरों की खैर नहीं, चेतावनी दे रही महिला मंत्री का वीडियो वायरल pic.twitter.com/hFVYPI2Pwv
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) January 8, 2024
आपको बता दें कि शनिवार को कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर दौरे पर थी। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। सूरजपुर के चंद्रपुर रिंग रोड स्थित चौक पर पद्मश्री राजमोहिनी देवी के पुण्यतिथि में भी शामिल हुई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आम लोगो से राजमोहिनी देवी के सिद्धांतों पर चलने की अपील की।