छत्तीसगढ़: उठाईगिरी करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, रेलवे स्टेशन को बनाया था अड्डा, 7 गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में उठाईगिरी को अंजाम देने वाला अंतर राज्यीय गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह के सात लोग पकड़ाए गए है। जिसमे तीन महिलाएं भी शामिल है। दरअसल, बीते दो दिनों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में उठाईगिरी की घटनाओं को ये गिरोह अंजाम दे रहे थे। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 7 लोगों पकड़ा गया है। साथ ही इस गिरोह के पास से 1 लैपटॉप, 32 हजार रुपये नगदी बरामद किए गए है। जानकारी के मुताबिक ये आरोपी बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के रहने वाले है। इस गिरोह ने रेलवे स्टेशन को ही अपना घर बना रखा था। जहां इनका गैंग रहता था। फिर वहां से ये लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में उठाईगिरी को अंजाम देते थे। घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह के लोग ट्रेन से फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के अलावा भी इस गिरोह में और भी लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply