मां के साथ था अवैध संबंध, तो बेटा ने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, 3 दिन बाद..!!

मां के साथ था अवैध संबंध, तो बेटा ने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, 3 दिन बाद

गरियाबंद, 15 अगस्त की शाम नदी किनारे मिले शव की अंधी गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मां की अवैध संबंध के चलते रंजीश के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपी के अलावा दो अन्य आरोपियों को भी साथ देने और साक्ष्य छुपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला मगरलोड थाना का है।

15 अगस्त को ग्राम नवागांव के पैरी नदी किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा गोबरा नवापारा थाना को दिया गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे पोस्टमार्टम में भी भारी वस्तु से हमला करने की पुष्टि हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

संदेह के आधार पर तीनों आरोपियों को पुलिस पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जल्द ही तीनों आरोपियों ने हत्या की जुर्म को कबूल कर लिया। मुख्य आरोपी निखिल के अलावा उनके दो और साथी जो साक्ष्य छुपाने और हत्या में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दरअसल आरोपी निखिल साहू की मां का संबंध मृतक बब्बन देवांगन के साथ पिछले कुछ वर्षों से था, जिसके कारण निखिल काफी परेशान रहता था और बदले की इंतजार कर रहा था। 15 अगस्त को निखिल ने बब्बन देवांगन को नदी किनारे शराब पीने के लिए बुलाया, समय देखकर पीछे से बांस के बंबू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, घटना में बब्बन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उसकी लाश को नदी के झुरमुट में फेंक दिया था।

गिरफ्तार आरोपी – 1. निखिल साहू पिता तुलाराम साहू उम्र 20 साल

2. शंकर साहू पिता स्व . रोहित साहू उम्र 19 साल एवं

3.लोचन साहू पिता मेघराज साहू उम्र 27 साल सभी निवासी चौबेबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद छ.ग. के है।

Leave a Reply