हड़ताल ब्रेकिंग – CM भूपेश बघेल बोले, इतने तारिक तक वापस काम पर लौटें – नहीं तो वेतन और नौकरी जायगी, देंखे विडियो..!!

हिमाचल प्रदेश से लौटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हड़ताली कर्मचारियों को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, अब वह लोग हठधर्मिता छोड़कर काम पर लौट आएं। दो तारीख तक लौट आए तो कोई बात नहीं है। उसके बाद तो सर्विस ब्रेक भी होगा और तनख्वाह काटने की भी कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कितने दिन तक हड़ताल करेंगे, अब वापस लौट आना चाहिए। छह प्रतिशत डीए तो पहले ही बढ़ा दिया गया है। अब हठधर्मिता छोड़ें और काम पर लौट आएं

जो काम पर लौटेंगे उनपर कोई कार्यवाही नहीं होगी लेकिन जो अधिकारी कर्मचारी नहीं लौटेंगे उन पर 2 सितंबर के बाद कार्यवाही होगी ब्रेक इन सर्विस भी होगा और वेतन भी कटेगा ।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की कर्मचारियों की मांग पर भूपेश बघेल ने कहा, मुझसे मिलकर गए हैं, उसके बाद ही हड़ताल किए। पहले मिले तो मैंने कहा, छह परसेंट दे देंगे फिर से काम पर लौट गए। दूसरा ग्रुप भी आया तो मैंने कहा, चलो काम पर लौटो। मुझसे मिलकर ही तो हड़ताल में गए हैं। काम पर लौटो उसको बाद मिल लो, इसमें मुझे कोई तकलीफ थोड़े ही है। पहले काम पर लौटें तो सही। हड़ताल खत्म नहीं हाेने की स्थिति में कार्रवाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, जो लौट आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।

अब बड़ा सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कर्मचारी फेडरेशन हड़ताल को लेकर क्या रुख अपनाते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री ने अपने कड़े तेवर से यह साफ बता दिया है कि फिलहाल मुख्यमंत्री कुछ देने के पक्ष में नहीं हैं और जो भी चर्चा होगी वह हड़ताल समाप्त होने के बाद ही होगी।

Leave a Reply