20 हजार की मांग और अवैध संबंध…ब्लैकमेलर को दोस्त ने होटल बुलाया, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

यूपी के बरेली में दो दोस्तों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। ब्लैकमेलर सफाई कर्मचारी दोस्त से परेशान होकर युवक ने उसे सिविल लाइंस के माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में बुलाया।

यूपी के बरेली में दो दोस्तों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। ब्लैकमेलर सफाई कर्मचारी दोस्त से परेशान होकर युवक ने उसे सिविल लाइंस के माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में बुलाया। झगड़े के बाद ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सफाई कर्मचारी को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बारादरी के सतीपुर में दिल्ली का एक युवक किराए पर शंकर लाल के मकान में रह रहा था। नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहा था। इसी दौरान नवादा शेखान के रहने वाले नगर निगम के संविदा कर्मचारी से उसकी मुलाकात हुई। संविदा कर्मचारी ने कहा कि वह उसे नौकरी दिला देगा। इसको लेकर दोनों के बीच दोस्ती शुरू हो गई। आना जाना हो गया। आरोप है कि दोनों समलैंगिक संबंध बन गये। एक दिन सफाई कर्मचारी ने सब्जी में नशा देकर युवक के साथ कुकर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

ब्लैक मेलिंग की वजह से युवक काफी परेशान हो गया। वह बरेली से दिल्ली चला गया। लेकिन आरोपी सफाई कर्मचारी उसे फोन कर धमकी देता रहा। जिस पर शनिवार सुबह वह बरेली पहुंचा। माल गोदाम रोड स्थित एक होटल में किराये पर कमरा लिया। वहीं उसने सफाई कर्मचारी दोस्त को बुलाया। होटल के कमरे में दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सफाई कर्मचारी का युवक ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। युवक को भी काफी चोट लगी है। सफाई कर्मचारी ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply