CG ब्रेकिंग – समेत चार आरोपी गिरफ्तार, अनिता  हत्याकांड में चार साल बाद पुलिस ने किया खुलासा, जानिए पूरा मामला…

रायपुर पुलिस ने 4 वर्ष पूर्व हुए अनिता कुर्रे हत्या के प्रकरण का खुलासा किया है. इस मामले में मृतका के पति सहित 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के मुताबिक नवंबर साल 2018 में देवचंद कुर्रे ने थाना आरंग में सूचना दर्ज कराया कि उसकी पत्नि अनिता बाई कुर्रे बिना बताये घर से कहीं चली गई है जो वापस नही आयी है। जिस पर थाना आरंग में गुम इंसान क्रमांक 48/2018 कायम कर जांच में लिया गया।

इसी दौरान थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशला स्थित खदान में एक नर कंकाल पाया गया। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा नर कंकाल की शिनाख्तगी एवं पतासाजी हेतु थाना आरंग में पूर्व में दर्ज गुम इंसान के परिजनों को बुलाकर नर कंकाल के पास मिलें वस्तुओं को दिखाकर नर कंकाल की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान गुम इंसान अनिता बाई कुर्रे के माता एवं भाई द्वारा नर कंकाल के पास मिले टूटी हुई चुड़ी, पायल एवं खिनवा को देखकर पहचान करते हुए दोनों के द्वारा नर कंकाल की पहचान अनिता बाई कुर्रे पति देवचंद कुर्रे उम्र 25 साल निवासी अमोदी थाना आरंग रायपुर के रूप में की गई। जिस पर थाना आरंग में मर्ग क्रमांक 49/2019 धारा 174 दर्ज कर जांच में लिया गया।

जांच कार्यवाही के दौरान नर कंकाल को परीक्षण हेतु भेजा गया। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण में नर कंकाल को स्त्री का होना लेख किया गया। जिस पर उक्त स्त्री के नर कंकाल की पहचान की पुष्टि हेतु मृतिका अनिता बाई कुर्रे के डी.एन.ए. के साथ उसकी माता सुमित्रा बंजारे के डी.एन.ए. का परीक्षण कराया गया। डी.एन.ए. परीक्षण रिपोर्ट में स्त्री कंकाल होने की पुष्टि हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनिता बाई कुर्रे की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के नियत से उसके शव को ग्राम केशला आरंग स्थित खदान में दफना दिया गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 382/22 धारा 302, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply