मेरे पति को नई शादी करने का शौकः बड़े उद्योगपति के मारपीट से चोटिल पत्नी ने अस्पताल से वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार, प्रताड़ना की इंतिहा का दिया सबूत

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के बड़े बिजनसमैन अजय हरिनाथ सिंह पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। प्रताड़ना से पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।

उपचारार्थ भर्ती पत्नी ने अस्पताल से वीडियो बनाकर मदद मांगी है। पति पर बुरी तरह से मारने और पीटने का आरोप लगाया है। पति के हैवानियत का सबूत बतौर फोटोग्राफ में पीड़िता ने दिया है। पति के काले कारोबार में लिप्त होने की भी सनसनीखेज जानकारी दी है। कहा कि मेरे पति को नई शादी करने का शौक है। इतना ही नहीं पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध भी है। महिला ने अपने पति से कई लड़कियों के संबंध के बारे में जानकारी दी है।

बताया कि मुझे बुरी तरह से मारा पीटा गया है। मारपीट से चोटिल होने के बाद महिला अस्पताल में भर्ती है। पति छापे का डर दिखाकर हमेशा घर से भगा देता था। थाने में शिकायत करने पर भाइयों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी देता है। जब प्रताड़ना हद से ज्यादा गुजर गई और बर्दाश्त से बाहर हो गया तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर उसके गुनाहों की करतूत खोल दी है। फिलहाल पुलिस ने क्या कार्रवाई की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

कौन हैं अजय हरिनाथ

डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी उद्योगपति अजय हरिनाथ सिंह ने पत्नी अमृता सिंह को पीटा

नर्मदा अस्पातल में आईसीयू में चल रहा उपचार

पत्नी का आरोप पोर्न एक्ट्रेस से चुपके से पति ने की शादी, उसी के उकसावे पर कर रहा मारपीट

अमृता सिंह ने बताया कि पति उनके बच्चों, रॉल्स-रॉयस कार, फरारी कार समेत अन्य सामान लेकर मुंबई भागा

Leave a Reply