ग्वालियर की विवाहिता को घुमाने के बहाने युवक ने छत्तीसगढ़ में किया रेप…पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर।। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के मुरार इलाके में रहने वाले एक युवक अपनी परिचित एक विवाहिता को छत्तीसगढ़ घुमाने ले गया फिर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने विवाहिता के साथ अश्लील फोटो वीडियो ( Porn video) बना लिए। विवाहिता किसी तरह लौटकर ग्वालियर आ गई, लेकिन युवक बीते 9 महीने से उसे ब्लैकमेल कर रेप कर रहा था। (blackmail) परेशान होकर पीड़िता ने कल रात मुरार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 साल की विवाहित युवती की पहचान इलाके में रहने वाले कल्याण सिंह राठौर के साथ हुई। दोनों की जान पहचान दोस्ती में बदल गई और धीरे-धीरे दोनों में फोन पर बातें होने लगी। एक दिन कल्याण ने विवाहिता को छत्तीसगढ़ घुमाने का झांसा दिया। वो कल्याण के झांसे में आ गई और उसके साथ छत्तीसगढ़ चली गई। छत्तीसगढ़ में कल्याण सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने विवाहिता के आपत्तिजनक हालत में फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। जिसके बारे में विवाहिता को जानकारी नही थी। किसी तरह विवाहिता छत्तीसगढ़ से ग्वालियर लौट आई, लेकिन यहां आने के बाद कल्याण ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार रेप कर रहा था। कल्याण ने मार्च 2022 से 9 जनवरी तक विवाहिता के साथ उसके घर आकर दुष्कर्म किया। आखिर में ब्लैकमेलिंग से परेशान हो चुकी विवाहिता ने पूरा वाक्या अपने घरवालों को बताया और मुरार थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायती की। पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह के खिलाफ ब्लैक मेलिंग और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस जल्द ही आरोपी कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर लेगी उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply