शर्मसारः 92 साल की महिला से दुष्कर्म, टॉवेल का टुकड़ा और लाल बाइक ने खोला राज…आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश।। शहडोल जिले (Shahdol) में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। जहां जबलपुर से शहडोल आई एक 92 साल की वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में फरार दुराचारी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद धर दबोचा है। दरअसल आरोपी ने महिला को लाल बाइक में लिफ्ट देकर जंगल ले जाकर दुरचार किया था। आरोपी वृद्ध के जख्म से रक्त रिसाव को रोकने के लिए अपने टॉवेल का एक टुकड़ा दे दिया था और उसका दूसरा टुकड़ा अपने पास बाईक में रख लिया। वहीं टॉवेल का टुकड़ा उसके गुनाहों का गवाह बना, जो उसको सलाखों के पीछे भेज दिया।

पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी दुराचार के मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 40 हजार का इनाम घोषित था। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

बीती रात जबलपुर से शहडोल अपने रिश्तेदार के घर आई एक 92 वर्षीय वृद्ध घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान लाल रंग की बाइक में सवार अंतरा निवासी भगवंता कोल लिफ्ट देकर जंगल के रास्ते ले गया और वहां महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान वृद्ध को चोट लग गई थी, जिससे रक्त रिसाव हो रहा था। उसके जख्म में पट्टी करने की नियत से आरोपी ने अपने टॉवेल के दो टुकड़े कर एक टुकड़ा वृद्ध महिला को देकर वहां से फरार हो गया था।

इस मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पतासाजी के दौरान यह बात सामने आई थी कि महिला को आरोपी लाल बाइक में ले गया था। इस आधार पर पुलिस ने 15 से अधिक लाल बाइक चालक को पकड़ कर पूछताछ की, तो भगवंता कोल के बाइक में गमछे का दूसरा टुकड़ा भी बरामद हो गया। जिससे आरोपी की शिनाख्त हो गई। पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी दुराचार का मामला कायम है।

Screenshot 2023 01 15 15 05 28 14 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12 console corptech

बता दें कि इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने 92 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं डीसीपी हेड क्वार्टर राघवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि लिफ्ट देने के बहाने एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply