CG ब्रेकिंग: दूल्हा-दुल्हन मंडप में शादी की रस्म निभा रहे थे, तभी पहुंचा ‘वो’ और मच गई चीख-पुकार…

जगदलपुर।। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के बस्तर ब्लॉक के छोटे आमाबाल गांव में शादी समारोह में के दौरान एसिड से हमला किया गया है। इस हमले में दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले लाइट कट कर दी। उसके बाद दूल्हा-दुल्हन के ऊपर एसिड से हमला कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मेकाज पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, सुधापाल निवासी डमरु बघेल 23 वर्ष व दुल्हन सुनीता कश्यप 19 वर्ष के ऊपर अज्ञात ने एसिड से हमला किया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन के पास खड़े अन्य लोग भी घायल हो गए।

क्या हुआ एसिड अटैक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल का कहना है की घटना की जानकारी मिली है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले का मुख्य कारण क्या है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए मेकाज भेजा गया है। भानपुरी थाना प्रभारी किशोर केवट के अनुसार, अज्ञात की तलाश की जा रही है। फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। अंधेरा होने के कारण एसिड फेंकने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसिड अटैक क्यों किया गया है।

एसिड अटैक में 12 लोग घायल

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक बच्चा समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। मंडप में एसिट अटैक होते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस इस मामले की जांच लव एंगल से भी कर रही है।

Leave a Reply