CG NEWS: तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही, भरे बाजार में गिरा पेड़, पति पत्नी की मौत… मचा हड़कंप

धमतरी।। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश ने तबाही मचाई है। बेमौसम हुए इस बारिश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच आज धमतरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां साप्ताहिक बाजार में तेज आंधी तूफान से एक पेड़ गिर गया। जिसमें दबकर पति पत्नी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। बड़ी मशक्कत से आधे घंटे बाद दोनों के शव को निकाला गया।

 

Leave a Reply