CG: साय कैबिनेट का हुआ विस्तार, शपथ लेते 9 मंत्रियों के देखें फोटो…

रायपुर।। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं। इनमें से 3 मंत्री सिर्फ 12वीं तक ही पढ़े- लिखे हैं। दयालदास बघेल 10वीं पास हैं, वहीं लखनलाल देवांगन 7वीं और लक्ष्मी राजवाड़े 12वीं तक ही पढ़ी-लिखी हैं।
कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। प्रदेश में 13 सदस्यों का मंत्रिमंडल होता है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम शपथ ले चुके थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होंगे और दो दिन वहीं रहेंगे।