CG बलरामपुर: खून से लथपथ घर के कमरे में मिली महिला की लाश… इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बलरामपुर।। एक महिला की घर के कमरे में लहूलुहान लाश मिली है। वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी, तभी हत्यारे ने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह इस हत्याकांड की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले है। घटना बलरामपुर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवारी स्थित बसियाटोंगरी गांव में रहने वाली अनिता केरकेट्टा पति विलियम केरकेटा की खून से सनी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति पिछले दो दिन से घर से बाहर गया हुआ था। बुधवार की रात महिला घर पर अकेली थी, तभी हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी भी मिली है। प्रथम दृष्टया इस हत्या की वारदात में घर के ही लोगों के शामिल होने की आशंका है। वारदात के बाद से मृतिका का पति विलियम केरकेटा फरार है। घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच कर रहे है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे है, जिससे आरोपी की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply