अम्बिकापुर: पत्रकार के साथ हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है- टी.एस. सिंह देव…
अंबिकापुर।। सोमवार को भाजपा के सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाइट लेने के दौरान कथित रूप से एक भाजपा कार्यकर्ता ने पत्रकार पर हमला कर दिया। पत्रकारों ने तुरन्त इसकी शिकायत की।
भाजपा कार्यकर्ता ने पत्रकार को पीटा, देखें वायरल वीडियो
इसे क्या कहे गुंडागर्दी या सत्ता की गर्मी ?
अंबिकापुर(छत्तीसगढ़) में सीएम के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता ने हमारे पत्रकार साथी जी न्यूज संवाददाता सोनू से हाथापाई की. पत्रकारों के आक्रोश के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने माफी मांग ली है.
घटना निंदनीय है. सरकार को एक्शन लेना चाहिए pic.twitter.com/ZrixAt44WM— डॉ. वैभव बेमेतरिहा (@vaibhavshiv2) January 8, 2024
छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव ने पत्रकार के साथ हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पदग्रहण उपरांत, सरगुजा के प्रथम दौरे के दौरान एक पत्रकार के साथ उनकी उपस्थिति में हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है।
आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री दोषी पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अपेक्षा है कि सरेआम कानून व्यवस्था भंग करने वाले को उचित दंड मिले और पत्रकार साथी को न्याय मिले।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री @vishnudsai जी के पदग्रहण उपरांत, सुरगुजा के प्रथम दौरे के दौरान एक पत्रकार के साथ उनकी उपस्थिति में हिंसा की घटना अत्यंत दुःखद और निंदनीय है।
आशा करता हूं कि मुख्यमंत्री जी दोषी पर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अपेक्षा है कि सरेआम कानून व्यवस्था…
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) January 9, 2024