शर्मसार हुआ छत्तीसगढ़! 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 11 साल की मासूम से मिटाई हवस…आरोपी गिरफ्तार

ग्यारह साल की मासूम बच्ची अपने माँ और बहन के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी बीच बच्ची को जंगल मे अकेली देख गांव के सत्तर वर्षीय बुजुर्गने ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया

पखांजुर।। पखांजुर इलाके से दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। जिसमे आरोपी 70 वर्ष का बताया जा रहा है। वहीं दूसरे मामले में युवक ने घर में अकेली महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

ग्यारह साल की मासूम बच्ची अपने माँ और बहन के साथ मवेशी चराने के लिए जंगल गई हुई थी। इसी बीच बच्ची को जंगल मे अकेली देख गांव के सत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिवपद मंडल ने ग्यारह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गया। मामले का खुलासा दूसरे दिन हुआ। जब बच्ची ने अपने परिजनों को घटना के सम्बंध में जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि इसके पहले भी बुजुर्ग ने कई बार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी देता था। मामले की जानकारी होते ही परिजनों ने तत्काल पखांजुर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दुष्कर्म की दूसरी घटना में पीड़िता महिला है। जिसे घर मे अकेला देख गांव का युवक बिलास प्रमाणिक ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने पखांजुर थाने में आकर शिकायत की। मामले की जानकारी होते ही पखांजुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गौरतलब है कि पखांजुर इलाके में बलात्कार के मामले में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बावजूद पुलिस प्रशासन इसके प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

 

1801 PKJ BALATKAR 2 NF4 768x432 2 console corptech

Leave a Reply