कांग्रेस पार्टी की बड़ी चूकः राहुल गांधी के मंच पर बीजेपी उम्मीदवार की फोटो.. पार्टी की फजीहत, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने…

मध्य प्रदेश की मंडला समेत छह सीटों पर लोकसभा चुनावों में पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए कांग्रेस ने भी प्रचार अभियान में केंद्रीय नेताओं को झोंक दिया है। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत आठ अप्रैल सोमवार को सिवनी जिले की धनौरा से करेंगे। हालांकि उनके दौरे से पहले एक लापरवाही सामने आई है।

https://twitter.com/i/status/17771782675079 74188

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा के धनोरा गांव में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता के आगमन से प्रशासन मुस्तैद है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। इस बीच जिम्मेदारों की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई।

दरअसल, राहुल गांधी की रैली से एक दिन पूर्व मंच पर मुख्य बैनर लगाया गया इस बैनर में कांग्रेस के दिग्गजों की फोटो लगाकर कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार कर रही थी। इस बैनर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चूक कर दी, जिस लोकसभा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है, उसी बैनर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगा दी गई। हालांकि बाद में उसपर दूसरा फोटो चिपका दिया गया।

Leave a Reply